इनवर्टेड हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न क्या है? | What is inverted hammer candlestick pattern in hindi ?
Most Important Topic of Inverted Hammer Candlestick!
2. इनवर्टेड हैमर कैंडलेस्टिक चार्ट में कहां बनता है ?
3. इनवर्टेड हैमर को कैसे पहचाने ?
4. इनवर्टेड हैमर के साथ ट्रेड कैसे करें?
5. इनवर्टेड हैमर कि महत्वपूर्ण बातें।
इनवर्टेड हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न क्या है? | What is the inverted hammer candlestick pattern in hindi ?
यह कार्य तब करता है जब सपोर्ट एरिया में इसका निर्माण होता है। अगर यह कैंडलेस्टिक पैटर्न बीच में बनती है तो इसका कोई ज्यादा महत्व नहीं होता है। इनवर्टेड हैमर का रंग रेड या ग्रीन हो सकता है| लेकिन इनवर्टेड हैमर का कलर से कोई फर्क नहीं पड़ता है वह ग्रीन हो या रेड हो। हालांकि अगर इनवर्टेड हैमर का रंग हरा हो तो ज्यादा अच्छा है।
Explain –
इनवर्टेड हैमर कैंडलेस्टिक चार्ट में कहां बनता है ? | Where is the Inverted Hammer formed in the candlestick chart in hindi?
इनवर्टेड हैमर कभी-कभी कैंडलेस्टिक Chart में आपको बीच में भी देखने को मिल सकता है लेकिन उस कैंडल का ज्यादा कोई प्रभाव नहीं रहता है।जबकि इनवर्टर हैमर अगर Bottom पर बनता है तो बायर को स्टॉक को खरीदने का का सिगनल मिलता है|
Buyer को सिग्नल मिलने का अर्थ यह नहीं है, market अब तेजी के दौर में जाएगा। इनवर्टेड हैमर एक संकेत के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसे आप अपनी सेटअप में शामिल करके Buy का एक सिंगल जनरेट कर सकते हैं।
इनवर्टेड हैमर को कैसे पहचाने ? | How to recognize inverted hammer in hindi?
जब किसी भी कैंडल का ओपन और क्लोज प्राइस आस पास होता है तब रियल बॉडी छोटी बनती है।
ऐसे में आप जब इनवर्टेड हैमर को देखेंगे तो पाएंगे कि इनवर्टेड हैमर का रियल बॉडी बहुत छोटा है और इसकी अपर शैडो लंबी है|
इनवर्टेड हैमर का अपर शैडो यह दिखाता है कि Buyers प्राइस को ऊपर तरफ ले जाने की कोशिश कर रहे हैं और सेलर्स (Sellers) प्राइस Down ले जाने की कोशिश कर रहा है|
लेकिन सेलर प्राइस को नीचे बंद नहीं करवा पाते हैं|
इनवर्टेड हैमर का जहां ओपन होता है उसके आसपास क्लोज हो जाता है| बायर को यह संकेत मिलता है कि सेलर कमजोर हो रहे हैं और बायर मजबूत पड़ रहे हैं|
लेकिन कंफर्मेशन को समझना चाहिए |
इनवर्टेड हैमर के साथ ट्रेड कैसे करें? | How to trade with the inverted hammer in hindi?
कहने का अर्थ है अगले कैंडल का ओपन प्राइस Inverted हैमर के ओपन प्राइस से ऊपर होनी चाहिए या आसपास होना चाहिए।
साथ ही उसका क्लोजिंग प्राइस इनवर्टेड हैमर के ऊपर होना चाहिए।
इसे आप एक संकेत के रूप में ले सकते हैं कि market में तेजी का दौर शुरू हो सकता है।
इनवर्टेड हैमर में शैडो का लंबा होना बहुत ही अच्छा माना जाता है और यह एक अच्छा कन्फर्मेशन देता है ।
किसी भी कंपनी का शेयर खरीदने से पहले सपोर्ट एंड रेजिस्टेंस ड्रॉ कर लें।
उसके बाद आप देखें की इनवर्टेड हैमर सपोर्ट एरिया में बना है या नहीं बना है।
अगर इनवर्टर हैमर कैंडल सपोर्ट एरिया में बना है तो इनवर्टेड हैमर के रियल बॉडी के हाई के ऊपर आप Buy कर सकते हैं|
ट्रेडर्स आप निफ़्टी बैंक के कैंडलेस्टिक चार्ट में देख सकते हैं कि कैसे रिवर्सल आया है।
INVERTED HAMMER CANDLE कि महत्वपूर्ण बातें | Important Points Of Inverted Hammer Candlestick in hindi.
अगर आप ट्रेडर हैं तो आप छोटे टाइम टाइम पर भी इसका एनालिसिस कर सकते हैं।
market में उतार और चढ़ाव कई चीजों पर निर्भर करता है ऐसे में सिर्फ इनवर्टेड हैमर का इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है।
जब भी आप इनवर्टेड हैमर का इस्तेमाल करें तो और संकेतों का उपयोग कर के ही करें।