डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न क्या है ? | ग्रेवस्टोन दोजी | ड्रैगनफ़्लाइ दोजी | What Is Doji CANDLESTICK in Hindi ?
डोजी कैंडलस्टिक, जिसे डोजी स्टार भी कहा जाता है, एक मज़बूत रिवर्सल पैटर्न है। यह पैटर्न खरीदारों और विक्रेताओं के बीच अनिश्चितता को दर्शाता है। डोजी कैंडलस्टिक में कोई बॉडी नहीं होती या बहुत कम होती है ।
Most Important Topic of Gravestone Doji Candlestick!
2. Types of Doji Candlestick-
ग्रेवस्टोन दोजी
ड्रैगनफ़्लाइ दोजी
3. ग्रेवस्टोन दोजी अपट्रेंड मैं कैसे दिखता है ।
4. ग्रेवस्टोन दोजी डाउनट्रेंड मैं कैसे दिखता है ।
5. ग्रेवस्टोन दोजी कैंडलस्टिक पैटर्न के साथ ट्रेड कैसे करें ।
6. DOJI CANDLESTICK कि महत्वपूर्ण बातें ।
डोजी कैंडलस्टिक क्या है? | What Is Doji CANDLESTICK ?
टेक्निकल एनालिसिस चार्ट पर, डोजी कैंडलस्टिक को तब सत्यापित किया जाता है जब ओपनिंग और क्लोजिंग कीमतें लगभग समान
होती हैं। कैंडलस्टिक का वास्तविक शरीर अपने कुल आकार का लगभग 5 प्रतिशत है, तो इसे डोजी कहा जाता है ।
Types of Doji Candlestick-
(01) Gravestone Doji -
>Gravestone Doji छोटी कैंडलेस्टिक पैटर्न का हीं एक भाग है।
Gravestone Doji, के निर्माण के पीछे market के पार्टिसिपेंट का काफी योगदान होता है। market के बारे में उनकी
मानसिकता कैसी है यह Gravestone Doji दिखाने की कोशिश करता है।
जब किसी सिक्योरिटी के आरंभिक सेशन में प्राइस एक ऊंचाई को छूता है, परंतु सेशन के अंत तक प्राइस अपने आरंभिक बिंदु के आसपास ही बंद हो जाता है तो Gravestone Doji का निर्माण होता है।
यह इसलिए होता है क्योंकि आरंभिक सेशन में खरीदार ने कोशिश की प्राइस को एक नए वैल्यू पर ले जाने की, परंतु उसी समय विक्रेता आते हैं और प्राइस को अपने ओपन के आसपास ही बंद कर देते हैं, अर्थात खरीदार कमजोर पड़ने लगे और विक्रेता मजबूत हैं।
ऐसे में हम कह सकते हैं कि ग्रेवस्टोन डोजी एक बेयरिश कैंडलेस्टिक पैटर्न है।
Gravestone Doji In Uptrend | ग्रेवस्टोन दोजी अपट्रेंड मैं कैसा दिखता है।
जब ग्रेवस्टोन डोजी का निर्माण एक तेजी वाले market में होता है तब, ग्रेवस्टोन डोजी हमें बताता है कि market में तेजी का दौर खत्म होने वाला है और अब मंदी की शुरुआत हो सकती हैं।
इसकी व्याख्या कुछ इस तरह से किया जा सकता है।
यह बताता है कि आरंभिक सेशन में market तेजी के तरफ जाने की कोशिश किया और एक नए वैल्यू को हासिल करने की कोशिश की।
परंतु परंतु उसी समय market में विक्रेता आते हैं और प्राइस को नीचे की तरफ पुश करते हैं और निचले स्तर पर क्लोज करने में सफल होते हैं।
जाहिर सी बात है, इस लड़ाई में विक्रेता विजई हुए हैं। तो आगे की कमान वही संभाल सकते हैं।
इस तरह से,ग्रेवस्टोन डोजी का निर्माण जब तेजी वाले market में होता है तो यह मंदी की ओर इशारा करता है।
Gravestone Doji In Downtrend | ग्रेवस्टोन दोजी डाउनट्रेंड मैं कैसा दिखता है।
परंतु कभी-कभी इसका निर्माण एक लंबे मंदी के बाद बॉटम पर होता है।
इस स्थिति में इसका व्यवहार उल्टा होता है। यहां यह तेजी की ओर इशारा करता है।
आपके दिमाग में यह प्रश्न आ सकता है कि एक ही कैंडल बेयरिश और बुलिश कैसे?
Well,
आपको इस बात का भी उत्तर अवश्य मिल जाएगा, Just Continue Reading…
आप ऊपर में ग्रेवस्टोन डोजी के चित्र को देख रहे होंगे। ग्रेवस्टोन डोजी के ऊपरी हिस्से में आपको छाया दिखाई दे रही होगी। यह छाया हमें बताती है की प्रारंभिक सेशन में market में खरीदार आए थे। परंतु विक्रेताओं का दबाव काफी अधिक रहा जिससे प्राइस अपने ओपन के आसपास ही बंद हो गया।
इसका अर्थ है की, खरीदार market में खरीदने की सोच रहा है या कोशिश कर रहा है कि market को एक नई दिशा दी जाए। शायद इसी कारण प्राइस अपने ओपन के आसपास ही बंद हुआ है, अन्यथा प्राइस एक अन्य निचले स्तर पर बंद होता।
इससे पूर्व कि आप यह कैंडल देखकर market में कूद पड़े मैं आपको इसे सही ढंग से market में उपयोग करने के बारे में बताऊंगा।
ग्रेवस्टोन दोजी कैंडलस्टिक पैटर्न के साथ ट्रेड कैसा करें? | How To Trade Gravestone Doji Candlestick Pattern ?
ऐसा ही आमतौर पर कहा जाता है। परंतु सिर्फ ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलेस्टिक चार्ट पर फॉर्म हो जाने से आप ट्रेडिंग का डिसीजन नहीं ले सकते हैं।
आप इसका उपयोग अपने Setup के साथ एक सहयोगी के रूप में कर सकते हैं।
आप पिछले दिन के ट्रेडिंग सेशन पर ध्यान दे सकते हैं।
ग्रेवस्टोन डोजी कैंडल के बाद वाले कैंडल पर ध्यान दें। यदि वह कैंडल ग्रेवस्टोन दोजी की साइकोलॉजी को प्रदर्शित करता है तो आप आगे तेजी मंदी का खेल खेल सकते हैं।
क्योंकि जो दूसरी कैंडल बनती है वह काफी बड़ी बनती है।
ऐसे में प्राइस में काफी अधिक गिरावट हो गई रहती है।
ऐसे में जब भी अब market में मंदी खेलने के लिए कूद पड़ते हैं, प्राइस वहीं से Retrace हो जाता है और आपके स्टॉप लॉस के पास जाकर भांगड़ा करने लगता है।
जब भी ऐसी स्थिति market में हो की ग्रेवस्टोन डोजी के बाद का कैंडल बड़ा हो , आप रिट्रेसमेंट का इंतजार कर सकते हैं। प्राइस के रिट्रेसमेंट के पश्चात आप उसमें शार्ट पोजीशन बना सकते हैं।
DOJI CANDLESTICK कि महत्वपूर्ण बातें | Important Points Of DOJI Candlestick।
Grave Stone Doji, एक बेयरिश रिवर्सल कैंडल है। इसका निर्माण market में तब होता है, जब किसी सिक्योरिटी का ओपन, लो, तथा क्लोज काफी नजदीक हो, लगभग समान प्राइस पर।
ड्रैगनफ्लाई दोजी ड्रैगनफ्लाई दोजी कैंडलेस्टिक एक बुलिस रिवर्सल कैंडल है| जोकि एक मंदी के बाद आने वाला कैंडल है| यह कैंडल हमेशा Bottom के आसपास देखने को मिलता है यानि सपोर्ट एरिया में देखने को मिलता है |
Grave Stone Doji एक बेयरिश रिवर्सल कैंडल है। यह आमतौर पर तेजी के बाद आने वाला कैंडल है। यह हमेशा लगभग टॉप पर बनता है। अर्थात किसका निर्माण रजिस्टेंस एरिया में होता है। Grave Stone Doji में लोवर शैडो छोटा होता है, और अपर Shadow बड़ा होता है।
Grave Stone Doji कैसा दिखता है?
Grave Stone Doji ड्रैगनफ्लाई Doji की तरह दिखता है परंतु यह कई मामलों में उससे भिन्न है। इसमें छाया ऊपर की तरफ होती है। जबकि ड्रैगनफ्लाई Doji में छाया नीचे की तरफ होती है।Grave Stone Doji को ट्रेड करना आसान है। आप अपने सेटअप के साथ थोड़ा प्रैक्टिस करके इसका प्रयोग कर सकते हैं। आमतौर पर कहा जाता है की ग्रेवस्टोन Doji के बाद वाले कैंडल को कंफर्मेशन के तौर पर इस्तेमाल किया जाना चाहिए।