स्पिनिंग टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न क्या है? | What Is Spinning Top Candlestick pattern in hindi?

स्पिनिंग टॉप एक असमजस पैदा करने वाला कैंडलस्टिक पैटर्न है । इस कैंडलस्टिक की अपर शेडो और लोअर शेडो लगभग बराबर होती है । इसकी रियल बॉडी बीच में होती है जो काफी छोटी है । इस कैंडल के बनने के बाद यह अनुमान लगाना मुश्किल होता है कि मार्केट का ट्रेंड रिवर्सल होगा या कंटिन्यू रहने वाला है ।



Most Important Topic of Spinning-Top Candlestick।

1. स्पिनिंग टॉप कैंडल क्या है?
2. स्पिनिंग टॉप कैंडलस्टिक के प्रकार-
3. बुलिश स्पिनिंग टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न
4. बेयरिश स्पिनिंग टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न
5. स्पिनिंग टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न पर ट्रेड कैसे करें?


स्पिनिंग टॉप कैंडलस्टिक क्या है? | What Is Spinning Top Candlestick in hindi?


स्पिनिंग टॉप एक असमजस पैदा करने वाला कैंडलस्टिक पैटर्न है । इस कैंडलस्टिक की अपर शेडो और लोअर शेडो लगभग बराबर होती है । इसकी रियल बॉडी बीच में होती है जो काफी छोटी है । इस कैंडल के बनने के बाद यह अनुमान लगाना मुश्किल होता है कि मार्केट का ट्रेंड रिवर्सल होगा या कंटिन्यू रहने वाला है । Spinning-Top अगर स्पिनिंग टॉप कैंडल चार्ट में बॉटम में बनती है और अग्लो कैंडल स्पिनिंग टॉप के ऊपर क्लोज देती है तो इस बात की पूरी सम्भावना है कि मार्केट अब ऊपर की तरफ जा सकता है । अगर स्पिनिंग टॉप कैंडल चार्ट में टॉप पर बनती है और उससे अगली कैंडल स्पिनिंग टॉप के निचे क्लोज देती है तो हम यह अनुमान लगा सकते है कि मार्केट अब नीचे की तरफ जा सकता है ।

स्पिनिंग टॉप कैंडलस्टिक के प्रकार | Types of Spinning Top Candlestick in hindi-


स्पिनिंग टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न के कुछ प्रकार: ग्रेवस्टोन दोजी, ड्रैगनफ़्लाइ दोजी ।

1. Bullish Spinning Top Candlestick Pattern
2. Bearish Spinning Top Candlestick Pattern

Bullish Spinning Top Candlestick Pattern -


यह कैंडल मार्केट में एक लम्बी मंदी के बाद बॉटम में बनती है । इस कैंडल के बनने के बाद हम यह अनुमान लगा सकते है कि मार्केट अब बुलिश हो सकता है ।

Bullish-Bearish spinning top

Bearish Spinning Top Candlestick Pattern -


यह कैंडल मार्केट में लम्बी तेजी के बाद टॉप पर बनती है । इस कैंडल के बनने के बाद इस बात की पूरी सम्भावना है कि मार्केट अब Bearish हो सकता है ।

स्पिनिंग टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न पर ट्रेड कैसे करें? | How to trade on Spinning Top Candlestick Pattern?

जब भी आप स्पिनिंग टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न पर ट्रेड करे तो हमेशा इस बात का ध्यान रखे कि मार्केट का ट्रेंड कैसा है । जैसा कि हम जानते है कि मार्केट में जब बायर्स और सेलर्स दोनों अपनी और मार्केट को ले जाने का प्रयास करते है तब स्पिनिंग टॉप कैंडल का निर्माण होता है । यह कैंडल बनने के बाद मार्केट का ट्रेंड रिवर्स भी हो सकता है और कंटिन्यू भी हो सकता है । market spinning top अगर मार्केट में एक लम्बी तेजी के बाद टॉप पर स्पिनिंग टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न बनता है तो आपको उसके अगली कैंडल के बनने का इंतजार करना होगा । जैसे ही अगली कैंडल स्पिनिंग टॉप के नीचे क्लोज कर देती है तब आप put buy कर सकते है । यहाँ पर आप स्पिनिंग टॉप के अपर का स्टॉप लोस रख सकते है ।

वही अगर मार्केट में लम्बी मंदी के बाद बॉटम में स्पिनिंग टॉप कैंडल बनती है तब आपको call buy तभी करनी चाहिए जब अगली कैंडल स्पिनिंग टॉप के ऊपर क्लोज देती है । यहाँ पर आप स्पिनिंग टॉप कैंडल की लोअर का स्टॉप लोस रख सकते है ।