What is Evening Star Candlestick Pattern in Hindi? | इवनिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न क्या है?

जिस प्रकार से रियल लाइफ मैं सूर्य अस्त होता है और इवनिंग के बाद अंधकार आ जाता है उसी प्रकार से इवनिंग स्टार एक बेयरिश रिवर्सल कैंडल स्टिक पैटर्न हैं, जो की बढ़ते हुए बाजार में बनती हैं। अगर यह कैंडल बनती हैं तब बाजार में तेजी ख़तम होकर मंदी की शुरवात होती हैं।



Most Important Topic of Evening Star Candlestick Pattern

1. इवनिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न क्या है?
2. इवनिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न की पहचान कैसे करें?
3. इवनिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न पर ट्रेड कैसे करें?
4. इवनिंग स्टार कैंडल के कुछ विशेषताए-


इवनिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न क्या है? | What is Evening Star Candlestick Pattern in Hindi?

जिस प्रकार से रियल लाइफ मैं सूर्य अस्त होता है और इवनिंग के बाद अंधकार आ जाता है उसी प्रकार से इवनिंग स्टार एक बेयरिश रिवर्सल कैंडल स्टिक पैटर्न हैं, जो की बढ़ते हुए बाजार में बनती हैं। अगर यह कैंडल बनती हैं तब बाजार में तेजी ख़तम होकर मंदी की शुरवात होती हैं।
इवनिंग स्टार में पहली कैंडल बुलिश कैंडल होती हैं, जो की हरे रंग की होती हैं। दूसरी कैंडल स्टिक छोटी होती हैं। इस कैंडल की शैडो एक सामान या कम ज्यादा होती हैं। दूसरी कैंडल में रंग का कोई महत्व नहीं है। इस कैंडल को हम स्टार कहते हैं। तीसरी कैंडल बेयरिश कैंडल होती हैं, जो की लाल रंग की होती है। Evening-Star जब कोई शेयर अपने टॉप पर बड़ी हरी कैंडल का निर्माण करें तो इसे सामान्यतः तेजी का संकेत माना जाता है । लेकिन यदि इस कैंडल के बाद बनने वाली कैंडल गैप अप ओपन होती है तथा एक ऐसे कैंडल का निर्माण कर देती है जिसका बॉडी छोटी तथा मध्य में के साथ कैंडल का अपर तथा लोअर शैडो लगभग बराबर हो तब इसे तेजी के दौर का अंत माना जाता है। क्योकि यह पर दूसरी कैंडल स्पिनिंग टोप कैंडलस्टिक पैटर्न की तरह भी काम करती है जो की असंजस पैदा करने वाला पैटर्न है। और तीनो कैंडल यदि रूल्स के अनुसार बने तो यह कंप्लीट इवनिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न होगा ।

यदि इस कैंडल के बाद बनने वाली बड़ी बेयरिश कैंडल ऐसी हो जो इवनिंग स्टार कैंडल के हाई(High) ब्रेक न करें तब इवनिंग स्टार कैंडल कन्फर्म हो जाता है । इस तीसरे कैंडल में ट्रेडिंग वैल्यूम जितना अधिक होता है पैटर्न उतना ही अधिक प्रभावशाली होता है


इवनिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न की पहचान कैसे करें:-


चूँकि इवनिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न अपट्रेंड में चल रहे शेयर के कीमत को डाउनट्रेंड में हो जाने का संकेत देता है अतः इस पैटर्न की खोज करने के लिए आपको ऐसे शेयर या ट्रेंड की तलाश करनी चाहिए जो अपट्रेंड में ट्रेड कर रहा हो ।

जब तीसरी कैंडल close होती हैं, तब यह पहली कैंडल के मध्य भाग और ओपन के बिच close होती हैं।
इवनिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न में 3 कैंडक होती हैं।
पहली कैंडल हरे रंग की होती है और तीसरी कैंडल लाल रंग की होती हैं।
दुसरे कैंडल में रंग का कोई महत्व नही होता।
इवनिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न बढते हुए बाजार में बनता हैं।
इवनिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न में तीनो कैंडलो का वॉल्यूम बढते हुए होना चाहिए। Evening-Star-pattern जब किसी अपट्रेंड के टॉप पर एक बड़ी बुलिस कैंडल का निर्माण हो जाये तब सामान्यतः बड़ी तेजी का संकेत माना जाता है । लेकिन यदि इस कैंडल के बाद बनने वाली कैंडल गैप अप ओपन होती है तथा छोटी बॉडी के साथ ऐसे कैंडल का निर्माण कर दे जिसकी अपर तथा लोवर शैडो लगभग एक समान तब यह इवनिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न बनने की ओर अग्रसर है।

अब यदि इसके बाद बनने वाली कैंडल गैप डाउन ओपन होती है तथा एक बड़ी बेयरिश कैंडल का निर्माण कर देती है तब 95 प्रतिशत इवनिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न का निर्मण हो जाता है । अब यदि इस कैंडल की क्लोजिंग, पहली बुलिश कैंडल के मध्य तथा हाई के आस पास हो जाती है तब यह इस पूर्ण रूप से इवनिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न बन जाता है । आपको इसी पैटर्न की तलाश थी ।

इवनिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न पर ट्रेड कैसे करें? | How to trade on Evening Star Candlestick Pattern?

एक समझदार ट्रेडर, ट्रेड लेने के तुरंत बाद टार्गेट तथा स्टॉप लॉस लगाते है । इस पैटर्न में ट्रेडर अपना टार्गेट एंट्री लेवल से इवनिंग स्टार कैंडल के हाई के अंतर जितना एंट्री पॉइंट से निचे लगाते है ।।

क्योंकि ये बेयरिश पैटर्न है तो आपको मार्केट बंद होते समय अपने सोदे को बेचने की बजाए डिलीवरी (डीमेट खाता) में ले जाने की सुविधा रहती है। इसी कारण बड़े ट्रेडर्स के बीच इसे बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। Evening-Star-Chart-pattern चार्ट पर Up Trend के बाद Evening Star Pattern दिखाई दे रहा हैं और इसका वॉल्यूम भी कम हो रहा हैं। जब कोई कैंडल इवनिंग स्टार कैंडल के Low प्राइस के निचे जाती हैं, तब हम Sell कर सकते हैं। दूसरी कैंडल के ऊपर हम स्टॉप लॉस लगा सकते हैं। जब तक बाजार पलटने का संकेत हमें नहीं मिल जाता तब तक हमें प्रॉफिट बुक नहीं करना हैं। या फिर जहा Support बन रहा हैं, वहा पर आप प्रॉफिट बुक कर सकते हो।
जब अपट्रेंड में चल रहे शेयर के टॉप पर इवनिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न का निर्माण हो जाता है तब भी ट्रेडर ट्रेड नहीं लेता है । एक समझदार ट्रेडर, पैटर्न में एंट्री के कन्फर्मेशन का इंतजार करता है । कभी-कभी बड़े बड़े ट्रेडर या प्रमोटर छोटे तथा मझले ट्रेडर को अपनी जाल में फांसने के लिए फेक इवनिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न का निर्माण कर देते है । जब छोटे/मझले ट्रेडर बिकवाली में ट्रेड ले लेते है तब प्रमोटर तेज़ खरीदारी कर देते है तथा छोटे ट्रेडर का स्टॉप लॉस काट कर अपना लाभ बना लेते है ।

प्रमोटर के इन चाल से बचने के लिए ट्रेडर को एंट्री का कन्फर्मेशन मिलने तक ट्रेड से बचना चाहिए । इवनिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न बन जाने के बाद बनने वाली कैंडल जैसे ही पैटर्न के तीसरे बेयरिश कैंडल का लो ब्रेक कर निचे निकल जाये तब ट्रेड में एंट्री का कन्फर्मेशन मिल जाता है । इस कैंडल को ट्रेड में एंट्री कन्फर्मेशन कैंडल कहा जाता है । अब ट्रेडर ट्रेड ले लेते है तथा टार्गेट, स्टॉप लॉस लगाते है।


इवनिंग स्टार कैंडल के कुछ विशेषताए :-

1. यह एक ट्रिपल कैंडल वाला संयुक्त कैंडल है ।
2. इवनिंग स्टार कैंडल / Evening Star Candle का निर्माण तीन कैंडल के मिलने से होता है ।
3. इवनिंग स्टार कैंडल में तीनो कैंडल का रंग सही क्रम में होना अत्यंत आवश्यक है ।
4. Evening Star Candle में पहला कैंडल बड़ी तथा बुलिश होती है ।
5. इस कैंडल में दूसरी कैंडल गैप अप ओपन होती है तथा चार्ट के टॉप पर एक डोजी कैंडल का निर्माण कर देती है ।
6. यह डोजी कैंडल बुलिश या बेयरिश कुछ भी हो सकता है ।
7. इसके बाद बनने वाली तीसरी कैंडल यदि गैप डाउन खुलकर बड़ी बेयरिश कैंडल का निर्माण कर देती है ।
8. दूसरी डोजी कैंडल का हाई ही इवनिंग स्टार कैंडल का हाई होता है ।